
क्या आप आकर्षण के नियम (Law of Attraction) को जानते हैं?
कुछ महीनो पहले ही मैंने एक अंग्रेज़ी फिल्म देखी थी उसका नाम था "The Secret".
यह फ़िल्म एक Documentary है जो की बतलाती है की विश्व में क्यों सिर्फ़ चंद लोग ही अमीर और खुशहाल बन पाते हैं और तक़रीबन ९५% लोग का जीवन यही बाकि के ५% लोग control करते हैं।
ऐसा क्यूं? इसका जवाब है आकर्षण का नियम।
आकर्षण का नियम बतलाता है की हम जो भी कल्पना करते हैं और जो भी विचार मन में लेकर आते हैं, उसी हिसाब से हम कार्य भी करते हैं। और हमारी तकदीर की रेखा भी इसी बात पर निर्भर करती है की हम लोग कैसे विचार अपने मन में लेकर आते हैं। अगर हम लोग positive विचार मन में लेकर आयेंगे तो हमारे जीवन में निरंतर सुख और शान्ति स्थापित होगी और उलटे विचारो का परिणाम भी उलटा ही होगा।
इस नियम के कईं सारे पहलू हैं। एक पहलू यहाँ बताना चाहता हूँ।
like attracts Like अर्थात पसंद ही पसंद को आकर्षित करती है।
इसका सीधे सीधे अर्थ यह है की अगर हम लोग अमीर और खुशहाल बनाना चाहते हैं तो हम ऐसे ही विचारो वाले लोगो के साथ अपने तालुकात रखे। यदि बुरे विचारो वालो के साथ संबध रखे जायेंगे तो हमारी किस्मत भी वैसे ही होगी।
आकर्षण के नियम की श्रृंख्ला में और भी नवीन जानकारियां मैं अपने आने वाले और ब्लोग्स में दूँगा।
Best wishes
राज पुरुषोत्तम खत्री